20 Apr 2024, 04:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कन्हैया कुमार की गर्दन में गंभीर अकड़न - अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2019 3:39PM | Updated Date: Feb 3 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की हालत बिगड़ गई है। उन्हें उनके उनके गृहनगर बेगुसराय में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते वह रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में वाम मोर्चा की होने जा रही रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनके एक करीबी सहयोगी ने बताया कि सीपीआई के छात्र प्रकोष्ठ के नेता कन्हैया शनिवार दोपहर बाद से अपनी गर्दन में गंभीर अकड़न से पीड़ित हैं। 
 
उन्होंने कहा, फिलहाल, कुमार घर पर हैं और एक फिजियोथेरेपिस्ट उनकी देखभाल कर रहा है। वह अपनी गर्दन को घुमा भी नहीं सकते। चिकित्सकों ने कुमार को आराम करने की सलाह दी है क्योंकि केवल दर्द निवारक गोलियां खाने से उनका दर्द दूर नहीं होगा। उन्होंने कहा, हालांकि, इसके बावजूद 32 वर्षीय कुमार रैली में भाग लेने के इच्छुक हैं। 
 
गौरतलब है कि माकपा के नेतृत्त्व में वाम मोर्चा राज्य से तृणमूल कांग्रेस की सरकार और केंद्र से भाजपा सरकार को हटाने के लिए पश्चिम बंगाल में यहां एक रैली का आयोजन करने जा रहा है। कन्हैया कुमार के बिहार के बेगूसराय के लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें चर्चा में हैं। खुद कन्हैया ने स्पष्ट कोई बयान तो नहीं दिया है, मगर चुनाव से पीछे हटने के भी संकेत नहीं दिए हैं। इन चर्चाओं के बीच अब उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी लोग अटकलें लगाने लगे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »