19 Apr 2024, 16:41:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी ने जाया सीमांचल एक्सप्रेस हादसे पर दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 3 2019 3:25PM | Updated Date: Feb 3 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में हुए ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद मुहैया करा रहा है।
 
गौरतलब है कि बिहार के जोगबनी से नयी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सोनपुर मंडल के सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के पास आज तड़के पटरी से उतर गये जिससे सात लोगों की मौत हो गई तथा 29 लोग घायल हो गये। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »