29 Mar 2024, 14:55:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सीएम मनोहर पर्रिकर का हाल जानने उनके घर पहुंचे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 5:51PM | Updated Date: Jan 29 2019 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। राहुल गांधी तीन दिवसीय निजी दौरे पर गोवा में थे। इसी दौरान वे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से मिलने उनके आवास पर पहंचे। इस बात की जानकारी खुद राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि आज सुबह मैं गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर से मिलने गया था। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ये मेरी अनौपचारिक मुलाकात थी। 
 
राहुल अपने इस ट्वीट में कहते हैं कि आज दोपहर मैं पोलिंग बूथ कमेटी के सभी सदस्यों से मुलाकात करूंगा। इसी सिलसिले में वो केरल के कोच्ची के लिए रवाना हो गए हैं। इस मीटिंग को सार्वजनिक तौर पर दिखाने के लिए फेसबुक लाइव माध्यम का प्रयोग किया जाएगा। बता दें, गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार हैं। बीते दिनों में वे एम्स में भी भर्ती थे। थोड़ा हालत में सुधार के बाद वे गोवा आ गए और प्रदेश सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »