24 Apr 2024, 22:17:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीएम मोदी का ट्वीट, कहा- बाला साहेब ठाकरे निर्भीक और बुद्धिमान थे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2019 10:34AM | Updated Date: Jan 23 2019 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव सेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की 93वीं जयंती के मौके पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिवंगत बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती के मौके पर नमन।
 
आदरणीय बाला साहेब लोगों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध थे। वह निर्भीक, कुशाग्र बुद्धि और विवेक के धनी व्यक्ति थे। उनकी वाक-पटुता कौशल ने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया था।’’ उल्लेखनीय है कि बाला साहेब ठाकरे की आज 93वीं जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1926 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »