17 Apr 2024, 03:32:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओले के चलते लगा जाम, पहाड़ों पर बर्फबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 10:22AM | Updated Date: Jan 22 2019 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मौसम का मिजाज थोड़ा बदला क्या कि आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी से आफत है तो मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से ठंड का सितम बढ़ गया है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, इसके साथ ही यातायात पर भी असर पड़ा है।
 
कोहरा और खराब मौसम की मार रेलवे यातायात पर दिखाई दे रहा है। कोहरे और कम दृश्यता की वजह से दिल्ली आने वाली करीब 15 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। यही हाल दिल्ली से बाहर जाने वाली ट्रेनों का भी है। कोहरे की चादर में उत्तर भारत के ज्यादातर इलाके लिपटे हुए हैं। बारिश की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जा रहे  छोटे छोटे बच्चों को है। 
 
मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और तेज हवाओं का असर सामने नजर आ रहा है। इसकी वजह से ही हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की वजह से पारा शून्य के नीचे पहुंच गया है। एक तरफ उन इलाकों में रहने वाले आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक उन इलाकों की तरफ कूच कर रहे हैं। 
 
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। दूर दराज इलाकों में लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »