19 Apr 2024, 20:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह को मिली अस्पताल से छुट्टी, स्वाइन फ्लू से थे पीड़ित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 12:06PM | Updated Date: Jan 20 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को AIIMS दिल्ली से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह जानकारी बीजेपी नेता अनिल बलुनी ने रविवार को दी। बलूनी ने ट्वीट कर बताया, 'हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि हमारे यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो AIIMS से डिस्चार्ज होकर अपने निवास आ गए हैं।
 
बता दें कि बीजेपी नेता को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद बुधवार को AIIMS में भर्ती कराया गया था। जब स्वाइन फ्लू हुआ था तब अमित शाह ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, 'मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।
 
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में शाह का इलाज चल रहा था। जांच में शाह एच1एन1 वायरस के मिशिगन स्ट्रेन पीड़ित मिले थे। ये स्ट्रेन वर्ष 2016 में भारत में पहली बार सामने आया था। तब से लेकर अब तक हर वर्ष हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें डिस्चार्ज होने के बाद भी करीब दो सप्ताह तक बेड रेस्ट लेना होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »