28 Mar 2024, 14:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TMC रैली : हार्दिक पटेल बोले - हम चोरों के खिलाफ लड़ रहे हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 2:23PM | Updated Date: Jan 19 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। गुजरात में पाटिदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कोलकाता में विपक्ष की रैली के दौरान कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ‘गोरों’ के खिलाफ लड़ने की अपील की थी और हम 'चोरों' के खिलाफ लड़ रहे हैं। शहर के ब्रिगेड परेड मैदान में तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए पटेल ने उक्त बात कही। युवा गुजराती नेता ने सभी विपक्षी दलों को एक साथ एक मंच पर लाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। जैनसैलाब की ओर इशारा करते हुए पटेल ने कहा कि यह संकेत है कि भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »