20 Apr 2024, 01:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2019 12:59PM | Updated Date: Jan 11 2019 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्रियों को बीजेपी ने नई जिम्मेदारी सौपी हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तीनों ही बड़े नेताओं को नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
राजस्थान में वसुंधरा राजे के अलावा 13 साल से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान और 15 साल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह एक महीने पहले दिसंबर में अपने-अपने राज्यों की सत्ता गंवा बैठे थे। अब लोकसभा चुनाव से करीब 2-3 महीने पहले बीजेपी ने इन तीनों बड़े नेताओं को केंद्र में लाने का फैसला लेते हुए पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने ट्वीट के जरिए इस नियुक्ति की जानकारी दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »