29 Mar 2024, 11:08:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी का दावा - अगले लोकसभा चुनाव में भी हासिल करेंगे फतह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2019 3:39PM | Updated Date: Jan 9 2019 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोलापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा कि कि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर फतह हासिल करेगी। मोदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-21 के सोलापुर-उस्मानाबाद खंड के चार लेन और सोलापुर में भूमिगत सीवरेज प्रणाली तथा तीन सीवेज प्लांट का  लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने दोहराया कि आगामी आम चुनाव में इस बार  भी भाजपा को जनता बहुमत मिलेगा। 
 
उन्होंने उम्मीद जतायी कि सामान्य  वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत  आरक्षण दिये जाने संबंधी विधेयक को राज्यसभा में पारित कर दिया जाएगा, क्योंकि जनप्रतिनिधि भी जनता की भावनाओं का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री ने मराठी में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि  सोलापुर में सड़क औरभूमिगत सीवरेज प्रणाली परियोजना में 1100 करोड़ रूपए का  निवेश किया गया है। उन्होंने सोलापुर-तुलजा-उस्मानाबाद के लिए 98.717 किलोमीटर लंबी एनएच 211 (नया एनएच-52) का उद्घाटन किया। 
 
इस मौके पर उन्होंने कहा कि 1811.33 करोड रूपये की लागत से तैयार हुयी सडक से सोलापुर और मराठवाडा क्षेत्र के लिए काफी लाभप्रद होगा। इसमें से  750 करोड रूपये केन्द्र सरकार ने मदद की है शेष खर्च राज्य सरकार की ओर से हुआ है। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 हजार की संख्या में आवास  निर्माण परियोजना की भी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में  1811.33 करोड़ रूपयों का निवेश किया जाएगा , जिसमें 750 करोड़ रूपए केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »