नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में आंख मारने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न महिलाओं की गरिमा का ख्याल है और न ही संसद की। हम उनसे संस्कार की उम्मीद तो नहीं करते हैं, लेकिन इतनी आशा जरूरत करते हैं कि वो राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते संसद की गरिमा का ध्यान दें। स्मृति ने कहा कि जब राफेल डील पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण सदन में जवाब दे रही थीं, तो राहुल गांधी आंख मार रहे थे। वो सिर्फ आंख मारने तक ही सीमित रह गए हैं।