29 Mar 2024, 20:55:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी सलाह- बिदकिए मत, मीडिया से अच्छे संबंध बनाइए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2019 11:51AM | Updated Date: Jan 7 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान मीडिया के भेदभाव पर शिकायत की तो पीएम ने कार्यकर्ताओं को चौंकाने वाला जवाब दिया। मीडिया से दूरी बनाए रखने का आरोप झेलने वाले पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि मीडिया से बिदकिए मत, उनसे अच्छे संबंध बनाइए। 
 
पीएम मोदी ने साल 2001 का एक वाकया भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोग कई स्तर पर कार्यरत होते हैं। सभी का स्वभाव और काम एक जैसा नहीं होता है। पीएम ने सभी से मीडियाकर्मियों से बेहतर संबंध बनाने की अपील की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत रविवार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर, कड़प्पा, करनूल, नरासरावपेट और तिरुपति लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बात कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी से मीडिया की शिकायत कर दी। 
 
हमारी फोटो न छपे, जनता के मुद्दे छपने चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि मीडिया एक इकाई नहीं है, बल्कि एक ऐसी संस्था है जिसके बहुत से अंग और पहलू हैं। इसमें कैमरामैन होते हैं, डेस्क पर काम करने वाले पत्रकार होते हैं। साथ ही इसे चलाने वाले बिजनेसमैन भी होते हैं। कैमरामैन और रिपोर्टर देश और समाज के लिए बिल्कुल उसी तरह पैसिनेट होते हैं जैसे कि हम सब। मीडिया वाले बहुत मेहनती होते हैं। चुनाव के दौरान तो वह धूल धूप की परवाह किए बिना काम करते रहते हैं। साथ ही पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि आप सभी मीडिया वालों से दोस्ती करिए। उनसे बात करिए। किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा भी उनसे मिलिए, बात करिए। साथ ही याद रखें, हमेशा लोगों से जुड़े मुद्दे उठाएं। हमारी फोटो भले ही न छपे लेकिन मुद्दे छपने चाहिए। आप सभी तथ्यों के साथ अपडेट रहें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »