19 Apr 2024, 06:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल कांग्रेस के दिमाग में, इसका कोई जवाब नहीं दे सकता : सुषमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2019 5:47PM | Updated Date: Jan 3 2019 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राफेल विमान सौदे पर पक्ष और विपक्ष में चल रही खींचतान के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज राज्यसभा में कहा कि इस सौदे को लेकर पूरे देश में कहीं कोई विवाद नहीं है, यह विवाद केवल कांग्रेस के दिमाग में है। स्वराज ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के आनंद शर्मा के पूरक प्रश्न के जवाब में कहा राफेल सौदे को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है। पूरा देश जानता है कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने हर बिंदू तथा सवाल पर स्थिति स्पष्ट की है। यह विवाद आपके (कांग्रेस)के दिमाग में है और इसका कोई जवाब नहीं दे सकता। 
 
शर्मा ने पूछा था कि क्या सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्ष 2015 में फ्रांस यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात का ब्यौरा सार्वजनिक करेगी। शर्मा ने कहा था कि यदि दोनों नेताओं की मुलाकात का ब्यौरा सार्वजनिक कर दिया जाता है तो राफेल सौदे से जुडे विवाद की सच्चाई सामने आ जायेगी। इस मुलाकात के बाद ही श्री मोदी ने फ्रांस सरकार से उडने की हालत में  तैयार 36 राफेल विमान खरीदने का एलान किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »