28 Mar 2024, 21:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में 12000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2018 7:53PM | Updated Date: Dec 29 2018 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की 11  और 12 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली बैठक में पूरे देश से 12000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भाजपा  राष्ट्रीय परिषद की बैठक की तैयारी को लेकर पार्टी की दिल्ली इकाई की आज यहां हुयी बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

श्री जैन ने कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली इस बैठक में 12000 पार्टी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा के  अगले लोकसभा चुनाव के पहले की महत्वपूर्ण माने जाने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री  और पार्टी पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। बैठक में नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »