20 Apr 2024, 14:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होगा बीएमएस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 5:58PM | Updated Date: Dec 28 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने अगले वर्ष जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित बैंक हड़ताल को राजनीति से प्रेरित करार देते हुए इसमें  शामिल नहीं होने की घोषणा की है। बीएमएस की बैंकिंग शाखा  नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स ने शुक्रवार को यहां बताया कि अगले वर्ष आठ और नौ जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल का बैंक कर्मचारियों की मांगों और हितों से कोई संबंध नहीं है इसलिये बीएमएस ने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया है।
 
एक बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, ग्रामीण बैंकों, निजी क्षेत्र के बैंकों और सहकारी बैंकों में बीएमएस से संबद्ध कर्मचारी प्रस्तावित बैंक हड़ताल से दूर रहेंगे। प्रस्तावित हड़ताल का ऑन वाम समर्थित अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन और भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघ तथा इनसे संबंधित संगठनों ने किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »