28 Mar 2024, 14:52:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ISIS मॉड्यूल केस: 12 दिन की रिमांड पर भेजे गए सभी 10 आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 6:21PM | Updated Date: Dec 27 2018 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की छापेमारी में गिरफ्तार आरोपियों को 12 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। एनआईए के मुताबिक, इस गैंग का मकसद आने वाले दिनों में कई बड़े जगहों पर धमाके करके और दहशत फैलाना था। इस मामले में एनआईए के प्रवक्ता आलोक मित्तल ने कहा कि इस सरगने का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक मौलवी मुफ्ती सोहेल था, जो दिल्ली का रहने वाला है। 
 
एनआईए द्वारा बुधवार को छापेमारी में गिरफ्तार गिए गए संदिग्ध लोगों को कोर्ट ने 12 दिनों की हिरासत में भेज दिया है। आज इन सबको दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। इस बीच गिरफ्तार किए गए संदिग्ध के परिवारवालों ने उनसे मिलने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अलग से अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने इनकी दलील सुनने के बाद 6 आरोपियों को अपने परिजनों से 5-5 मिनट के लिए मिलने की इजाजत दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »