23 Apr 2024, 15:06:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नमाज के बाद अब ग्रेटर नोएडा में रोकी गई भागवत कथा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 10:23AM | Updated Date: Dec 27 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नोएडा के पार्क में नमाज रोकने पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को रुकवा दिया। प्रशासन का कहना है कि इसके लिए समुचित अनुमति नहीं ली गई थी।
 
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 में एक भूखंड पर कथा के लिए टेंट, लाउडस्पीकर आदि का इंतजाम किया गया था। दोपहर में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे और टेंट उखाड़ दिया। इस कार्रवाई से नाराज महिलाएं वहां धरने पर बैठ गई। लोगों ने कहा कि जमीन को सभी लोग धार्मिक आयोजन के लिए चंदे से खरीद रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »