29 Mar 2024, 19:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

असम : पीएम मोदी ने किया देश के सबसे लंबे ब्रिज का उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 25 2018 2:38PM | Updated Date: Dec 25 2018 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगीबील। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के डिब्रूगढ़ के समीप बोगीबील में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने डबल डेकर रेल और रोड पुल का उद्घाटन किया। इसकी लागत तकरीबन 5900 करोड़ है। असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच बने इस पुल के बनने से देश की सीमा और अधिक सुरक्षित होगी। इस पुल का रणनीतिक महत्व भी है।
 
अब भारतीय सेना अपने लाव-लश्कर के साथ अरुणाचल से सटे चीन सीमा तक कम समय में पहुंच सकती है। चीन की दखलअंदाजी को देखते हुए भारत ने भी अपनी सीमा को सुरक्षित करने को कमर कस चुकी है। बोगीबील पुल उसका ताजा उदाहरण है। यह पुल 4.94 किलोमीटर लंबा है जो डिब्रूगढ़ जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिण तट को अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती धेमाजी जिले में सिलापथार को जोड़ेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »