28 Mar 2024, 22:34:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अभिनेता कमल हासन का ऐलान, 2019 में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2018 3:33PM | Updated Date: Dec 22 2018 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  मक्कल निधि मैय्यम पार्टी के संस्थापक एवं दक्षिण भारतीय व हिंदी फिल्मों के महान अभिनेता कमल हासन 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आज चुनाव लडऩे की घोषणा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से मैं आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा इसलिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता आम चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। विधानसभा की 20 सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर उन्होंने कहा कि उपचुनाव लडऩे के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, इस बारे में मीडिया के समक्ष बताया नहीं जा सकता।  
 
स्टरलाइट के मुद्दे पर कमल हासन ने कहा कि सरकार को लोगों के नजरिए का सम्मान करना चाहिए। दरअसल राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने तमिलनाडु सरकार के वेदांता कंपनी के तूतीकोरिन में तांबा संयंत्र को बंद करने के आदेश को दरकिनार कर दिया था। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा है कि न्यायाधिकरण के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »