19 Apr 2024, 09:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फारूक अब्दुल्ला बोले, अब पप्पू नहीं रहे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2018 10:36AM | Updated Date: Dec 22 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। उन्होंने तीन प्रमुख हिंदीभाषी राज्यों के चुनावों को जीतकर, बतौर नेता अपनी क्षमताएं साबित कर दी है। एक कार्यक्रम में अब्दुल्ला ने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित रथ यात्रा की आवश्यकता क्या है?

उन्होंने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि क्या पार्टी खुद को हिंदुओ की रक्षक के तौर पर पेश करना चाहती है।  अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक जैसे संस्थानों को मौजूदा सत्ता ने गंदा कर दिया है। देश को मजहब के आधार पर बांटने की कोशिशें की जा रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »