29 Mar 2024, 01:52:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने लोकतंत्र की हर संस्था को अपमानित किया, चाहे वह सेना हो या कैग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2018 2:44PM | Updated Date: Dec 20 2018 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि उसने लोकतंत्र की हर संस्था को ‘अपमानित’ किया है, चाहे वह सेना हो या कैग। मोदी ने राफेल सौदे के मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से किए जा रहे हमलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अगर आपको लगता है कि उन्हें (कांग्रेस) केवल निर्वाचन आयोग और ईवीएम से दिक्कत थी तो ऐसा नहीं है। उन्होंने सेना और कैग सहित हमारे लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हर संस्था को अपमानित किया है।
 
मोदी ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान यह बात कही। वह सर्जिकल हमले की सच्चाई और कोयला घोटाले में राजकोष को 1.86 करोड़ रुपए के नुकसान की कैग की रिपोर्ट पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट और भारतीय रिजर्व बैंक जैसी संस्थाओं को 'बर्बाद' नहीं करने देंगे।
 
गांधी ने चेन्नई में अपनी सहयोगी पार्टी द्रमुक की ओर से आयोजित एक रैली में कहा था कि बीजेपी सरकार मानती है कि 'सिर्फ एक ही विचार भारत को चला सकता है। विवादित राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर भी सवाल सिर्फ इसलिए उठा दिए क्योंकि उसे फैसला पसंद नहीं आया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »