24 Apr 2024, 02:11:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस का डीएनए अब भी वैसा जीते तो ईवीएम ठीक, हारे तो संदेह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2018 10:36AM | Updated Date: Dec 20 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर सिलसिलेवार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थाओं को लगातार अपमानित किया है। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट, सीएजी जैसी संस्थाओं को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए अभी भी वैसा ही है। जब जीतते हैं तो कहते हैं ईवीएम ठीक है और नतीजे से पहले उसी ईवीएम पर संदेह भी पैदा कर देते हैं। 
पीएम ने तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमें लोगों को कांग्रेस और उसके खतरनाक खेल के बारे में जानकारी देते रहना चाहिए। पीएम ने ईवीएम विवाद पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, किसी भी चुनाव से पहले वे (कांग्रेस) ईवीएम को लेकर विवाद खड़ा कर देते हैं, संदेह का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।
 
हालांकि, नतीजे आने के बाद, यदि परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएं तो वे उन्हीं नतीजों को स्वीकार कर लेते हैं, जो उसी ईवीएम से आए हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस के गैर-लोकतंत्रिक व्यवहार का सबसे बेहतर जवाब यह है कि लोकतंत्र को मजबूत किया जाए। जानकारी और सजगता लोकतंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
 
आर्मी और सीएजी को किया बदनाम
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने आर्मी, सीएजी और उन संस्थाओं को अपमानित किया, जो लोकतंत्र के लिए जरूरी हैं। हाल ही में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर सवाल खड़े किए, क्योंकि उन्हें फैसला पसंद नहीं आया। इससे पहले वे कोर्ट को धमकाकर अपनी मनमर्जी नहीं करा पाए थे। उन्होंने चीफ जस्टिस आॅफ इंडिया के खिलाफ महाभियोग लाने का प्रयास किया।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज माफ करने की राजनीति को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को कहा कि असम और गुजरात की सरकारों को उन्होंने जगा दिया है, लेकिन अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गहरी नींद से जगाना बाकी है। राहुल गांधी ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी ने तीन राज्यों में जीत हासिल की और सरकार के गठन के बाद किसानों से किया वादा महज छह घंटे से कम समय में पूरा कर दिखाया।
 
पार्टी ने मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है।  कांग्रेस सरकारों की इस घोषणा के बाद किसानों को लुभाने की एक तरह से होड़ लग गई और असम की भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की और गुजरात सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल माफ करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कांग्रेस पार्टी ने असम और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को गहरी नींद से जगा दिया है। प्रधानमंत्री अभी गहरी नींद में हैं। हम उनको भी जगाएंगे।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »