19 Apr 2024, 13:20:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजस्थान सरकार ने भी किया किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 20 2018 10:32AM | Updated Date: Dec 20 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भी कर्जमाफी की घोषणा की है। राजस्थान में दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। इससे राज्य सरकार पर 18 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बता दें कि तीनों राज्यों में कांग्रेस द्वारा नई सरकार के गठन के बाद किसानों का कर्जमाफ किया गया है। इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही कर्ज माफी की घोषणा कर दी गई। राजस्थान सरकार द्वारा कर्जमाफी की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, हमने दस दिन की बात कही थी लेकिन दो ही दिन में कर दिया। 

 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसके तहत राज्य के किसानों का सहकारी बैंकों का सारा बकाया कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं वाणिज्यिक, राष्ट्रीयकृत व ग्रामीण बैंकों में कर्जमाफी की सीमा दो लाख रुपये रहेगी।
 
उन्होंने कहा कि कर्ज की गणना के लिए 31 नवंबर 2018 की समयसीमा तय की गई है। सरकार के इस कदम से सरकारी खजाने पर करीब 18000 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। गहलोत ने इसी सोमवार को अपने पद की शपथ ली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »