20 Apr 2024, 10:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

डायरेक्‍टर: विशाल पांड्या 
कास्‍ट: उर्वशी रौतेला, करण वाही, इहाना ढ‍िल्‍लो, गुलशन ग्रोवर
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की फिल्म 'हेट स्टोरी 4' शुक्रवार को थिएटर पर रिलीज हो गई है। निर्देशक विशाल पांड्या की हेट स्टोरी सीरिज की चौथी फिल्म है। वैसे तो फिल्म का ट्रेलर ही फिल्म की कहानी बयां करता है, लेकिन जैसा दिखाई दे रहा है वैसा कुछ नहीं है। फिल्म में उर्वशी और करण वाही के बीच लव सीन्स दिखाए गए हैं। इन सीन्स ने फिल्म को एक एडल्ट फिल्म बना दिया है।
 
फिल्म में उर्वशी टॉप की हिरोइन बनना चाहती हैं। और इसी दौरान उनकी मुलाकात होती है फैशन फोटोग्राफर करण वाही से। उर्वशी करण को पसंद करने लगती हैं और करण भी उर्वशी की ओर आकर्षित होते जाते हैं। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है, जब करण का भाई विवान भी उर्वशी को पसंद करने लगता है। 
 
इस फैशन फोटोग्राफर का एक भाई (विवान) भी है। विवान बहुत पैसे वाला है और उसके पाद दौलत की कोई कमी नहीं है। विवान की पहले से एक गर्लफ्रेंड (इहाना) है, लेकिन जब वो उर्वशी से मिलता है, तो उसे अपना दिल दे बैठता है। इसके बाद एक पार्टी में धोखे से विवान उर्वशी को नींद की गोलियां खिला देता है और उसके साथ रात भर सेक्‍स करता है।
 
वहीं होश आने पर वह कहती है कि इस बारे में उसके भाई को पता चलेगा तो क्या होगा? वहीं विवान उस लड़की को अपने साथ रहने के लिए कहता है। उर्वशी उसे ये याद दिलाती है कि उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है। इस बीच करण को इस बारे में खबर हो जाती है और वह अपने भाई को इसका दोषी करार देता है। वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि ये सारा प्लान उर्वशी का ही होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »