निर्माताः कृअर्ज एंटरटेनमेंट
निर्देशकः प्रोसित रॉय
सितारेः अनुष्का शर्मा, परमब्रत चटर्जी, रजत कपूर
निर्माता-निर्देशक भले कहें कि यह हॉरर फिल्म है मगर ऐसा नहीं है। परी में वीभत्स रस का सिनेमा है। यहां नायिका में शैतानी आत्मा है और वह कुत्ते से लेकर इंसान तक का खून पीती है! फिल्म पर नीले रंग की परत चढ़ी है जिससे रहस्य कुछ गहरा नजर आए लेकिन मुश्किल यह है कि कहानी में ऐसा कुछ नहीं, जिसके प्रति जिज्ञासा बढ़े या कम से कम जो दिख रहा है, उसके प्रति बनी रहे
फ़िल्म परी की कहानी शुरू होती है जहां एक परिवार अपने बेटे अर्णब यानी प्रम्बरता चटर्जी की शादी के लिए एक लडक़ी देख कर लौट रहा है और अचानक उसकी कार से एक महिला टकराती है और उसकी मौत हो जाती है। वो महिला एक ईफरित यानी शैतान है जिसकी बेटी है परी यानी अनुष्का शर्मा। अबतक किसी को भी नही मालूम है कि ये मां बेटी शैतान हैं इसलिये अर्णब उस अकेली लड़की की मदद के लिए अपने घर में लाता है।
फिल्म की खासियत
ये एक बॉलीवुड हॉरर फिल्म है जिसकी सबसे खास बात ये है कि इस फ़िल्म में आम डरावनी फिल्मों की तरह भूतिया ड्रामे नहीं हैं। कोई भूत या शैतान किसी से बदला लेने के लिए डरावने चेहरे नहीं बना रहा है। इस कहानी में एक ईफ़रित यानी शैतान अपनी जान बचा रही है। फ़िल्म को डरावना बनाने के बहुत सारे एलिमेंट्स हैं।
कई जगह डराने वाले बैकग्राउंड म्यूजिक हैं जो वाकई डराते हैं। कई दृश्य वाकई डरावने हैं और कहानी अच्छे से आगे बढ़ती है। प्रोसित राय का निर्देशन अच्छा है. फ़िल्म का सस्पेन्स भी अच्छा है और कुछ इमोशनल सीन भी हैं। अनुष्का शर्मा, प्रम्बरता चटर्जी और रजत कपूर का दमदार अभिनय है।