25 Apr 2024, 12:13:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज ठाकरे ने कहा-ओवैसी के साथ मिलकर दंगे करा सकती है सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 9:54AM | Updated Date: Dec 4 2018 9:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चुनावी लाभ के लिए धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। सोमवार को विखरोली में एक सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, 'मौजूदा सरकार के पास अभी कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे वोट पाने के लिए हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ कहा, केंद्र सरकार राम मंदिर के मुद्दे के आसपास दंगे करवा सकती है।
 
उन्होंने कहा कि ओवैसी के साथ मिलकर देश में दंगों को उकसाने की साजिश है। इस सरकार के पास कुछ भी कहने को नहीं है, इसलिए देश में हिंदू और मुसलमानों के बीच दंगों को उकसाकर वोट मांगे जाएंगे। उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। 
 
राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए, लेकिन चुनाव के पहले इसे बनाने को लेकर मैं अड़ा नहीं हूं। अगर चुनाव के बाद इसे बनाया गया तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।' एमएनएस प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हनुमान को दलित कहने पर निशाना साधा।
 
ठाकरे ने रविवार को दिए गए अपने उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने जोर देकर कहा था कि महाराष्ट्र में नौकरियों पर पहला हक मराठियों का है। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में अगर नौकरी के अवसर हैं तो क्या यह गलत है कि महाराष्ट्र के युवाओं को पहली प्राथमिकता दी जाए?
 
उन्होंने कहा था, 'मुंबई आने वाले लोगों में अधिकांश लोग यूपी, बिहार, झारखंड और बांग्लादेश से हैं। मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि अगर लोग आजीविका की तलाश में महाराष्ट्र आ रहे हैं, तो उन्हें स्थानीय भाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।'
 
उन्होंने कहा कि जब भी मैं अपना पक्ष रखता हूं जिससे यूपी और बिहार के लोगों के साथ विवाद हो जाता है, तो हर कोई मेरी आलोचना करता है। लेकिन हाल में गुजरात में बिहारी लोगों पर हुये हमलों के बाद, किसी ने भी बीजेपी या प्रधानमंत्री से सवाल नहीं किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »