20 Apr 2024, 00:49:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेप पीड़िता ने कोर्ट से 24 हफ्ते का गर्भ गिराने की लगाई गुहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2018 10:36AM | Updated Date: Sep 13 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता ने बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर अपने 24 हफ्ते के गर्भ को खत्म कराने की गुहार लगाई। कैंसर से भी जूझ रही इस 14 साल की पीड़िता से इस साल की शुरुआत में बलात्कार हुआ था और इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
 
यह जानकारी पीड़िता की ओर से दायर याचिका में दी गई है। हाल ही में जब वह कीमोथेरेपी के लिए एक स्थानीय अस्पताल में गई तो उसकी गर्भावस्था का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं और उसकी मां घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती हैं। जब उन्हें अपनी बेटी की गर्भावस्था के बारे में पता चला तो उन्होंने एक एनजीओ का रुख किया। 
 
एनजीओ ने उनका संपर्क कुछ वकीलों से कराया और उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल करने में मदद की। न्यायमूर्ति ए. एस. ओका और न्यायमूर्ति एम. एस. सोनक की पीठ ने मुंबई के जे.जे.अस्पताल के डीन को निर्देश दिया है कि वह एक मनोवैज्ञानिक सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम 'तत्काल गठित करें ताकि लड़की के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया जा सके और सुझाव दिया जा सके कि इतना समय बीत जाने के बाद गर्भपात की इजाजत दी जा सकती है कि नहीं।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »