20 Apr 2024, 00:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई : लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 9:45AM | Updated Date: Jul 10 2018 9:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई  सीजन की सबसे भारी बारिश से बेहाल है। दो दिन से हो रही बारिश से शहर के कई हिस्से पानी में डूबे हुए हैं। सड़कों और ओवरब्रिज से लेकर कॉम्प्लेक्स परिसरों में पानी जमा है। ट्रैक भी पानी में डूबे हैं। मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल की रफ्तार धीमी है। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है।  
 
भारी बारिश से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। मुंबई से ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें गड्ढे के कारण बाइक सवार हादसे का शिकार होता दिखाई देता है। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। तस्वीर में आधी सड़क पर पानी दिखाई देता है तभी गड्ढे में बाइक उछलती है और महिला बस की चपेट में आ जाती है। कुर्ला और नालासोपारा में भारी बारिश हुई है। ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में कोलाबा 170.6 मिलीमीटर बारिश रेकॉर्ड की गई जो इस सीजन में सबसे अधिक है। उधर, दहाणु में सुबह 5:30 बजे तक 308 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। विभाग के मुताबिक सोमवार शाम को बारिश के तेज होने की संभावना है। साथ ही अगले 24 से 48 घंटों में यह और भी तेज हो सकती है।
 
एक ओर जहां सड़कों पर पानी भरा होने से यातायात बाधित है, वहीं रेलवे स्काइवॉक्स पर भी जलभराव होने के कारण दफ्तर-कॉलेज जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। कुर्ला, ठाणे, अंधेरी, सायन, माटुंगा, धारावी, भिवंडी और कल्याण में सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। इएरळ बसों के रास्ते बदले गए और कुछ बसें बंद भी की गईं। 
 
भारी बारिश के कारण ट्रेनें भी धीमी चल रही हैं। पश्चिम रेलवे ने बताया है कि नाला सोपारा में ट्रैक्स पर 180 मिलीमीटर तक पानी होने के कारण उस पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इससे सबअर्बन लाइन्स पर 16 मिनट की देरी है। बाकी लाइन्स पर ट्रेनें कम गति से चलाई जा रही हैं। 
 
सेंट्रल रेलवे बाधित तो नहीं है लेकिन ठाणे और कलवा के बीच ट्रेन ट्रैक्स पर 8 इंच तक पानी भरा होने के कारण ट्रेनों की गति धीमी की गई है। कोई परेशानी न हो इसलिए सीनियर अधिकारी खुद स्टेशनों पर तैनात हैं। पश्चिम रेलवे ने दादर, माटुंगा रोड, गोरेगांव और दूसरे स्टेशनों पर ट्रैक से पानी हटाने के लिए हेवी ड्यूटी पंप्स लगाए हैं। इनसे पानी बाहर निकाला जा रहा है। रेलवे ने मूसलाधार बारिश  के बावजूद सबअर्बन सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »