24 Apr 2024, 12:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई बम विस्फोटों के दोषी मोहम्मद ताहिर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 6:29PM | Updated Date: Apr 18 2018 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। मुंबई में 1993 के  श्रखंलाबद्ध बम विस्फोटों में फांसी की सजा पाये मोहम्मद ताहिर मर्चेंट ऊर्फ टकला की यहां के ससून अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताहिर ने देर रात सीने में दर्द की शिकायत की और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई। मुंबई विस्फोटों के दोषी ताहिर सजा मिलने के बाद पुणे के यरवदा जेल में बंद था। मुंबई के 1993 में ताहिर को दोषी पाये जाने पर विशेष टाडा अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। मुंबई में 12 मार्च 1993 को हुए इन विस्फोटों में 257 लोगों की जान गई थी और 600 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस मामले में अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन सहित 20 से अधिक लोग अभी तक फरार हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »