19 Apr 2024, 01:37:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

भारत के सभी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिप्ता ऐप जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 6:24PM | Updated Date: Mar 19 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि मंत्री मदन येरावर ने महाराष्ट्र स्टेट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एमएससीडीए) के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे की उपस्थिति में यहां मेडिप्ता ऐप जारी किया। येरावर ने बताया कि मेडिप्ता देश का पहला ऐसा उन्नत ऐप है जो मरीजों को डॉक्टरों से लेकर डॉयग्नोस्टिक लैब और केमिस्ट के साथ ही नहीं बल्कि चिकित्सा क्षेत्र की हर एक कंपनी के साथ जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और इसके आसपास के सभी दवा की दुकानों को मेडिप्ता ऐप से जोड़ने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए डाक्टर, अस्पताल और क्लीनिक अपने मरीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उनका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।  इसके अलावा मरीज से जुड़ी किसी भी तरह कर रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की  जा सकती है। इसके अलावा इस ऐप के जरिए ब्लड बैंक, एंबुलेंस और बीमा जैसी सभी चिकित्सा संबंधी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »