29 Mar 2024, 16:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 8:39PM | Updated Date: Feb 17 2020 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में  एक कार के पुल से नीचे गिरने से उसमें सवार तीन वरिष्ठ नागरिकों समेत सात लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार दुर्घटना रविवार सुबह हुई जब चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पुल से 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। पुलिस ने कहा कि पीड़ति अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वर्धा जिले के कोटेश्वर के जोदमोहा गाँव जा रहे थे।
 
मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है जिसमें कार चालक अमर आत्माराम (30), महादेव चंदनकर (55), कृष्ण प्रसन्नाकर (50), अंजनाबाई रतन वानखेड़े (69), सरस्वति धाबेकर (80) और बाबाराव वानखेड़े शामिल हैं  जबकि संभाजी मेश्राम (65) वर्ष अकोला के निवासी थे। घायलों को वसंतराव नाइक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से छह लोगों की हालत गंभीर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »