29 Mar 2024, 05:19:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र : पुणे-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 12:49PM | Updated Date: Jan 25 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अप्पाची के नजदीक कोग्नोली फटा में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसके कारण दो लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान जरागनगर निवासी सूरज सुल्तान (35) तथा श्रेया लागू (77) के तौर पर हुई है।
 
पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब यह लोग शुक्रवार की रात कर्नाटक के तावंडी घाट से किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। घायलों की पहचान जरागनगर निवासी अनीश नितिन साल्वी (38), आर्या केदार कुलकर्णी (9), अमृता नितिन साल्वी (33), मीना सुभाष सुल्तान, सुमेधा विजयकुमार लगू तथा जयसिंहपुर निवासी सतीश पंडित के तौर पर हुई है और इन सभी को क्षत्रपति प्रमिला राजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »