19 Apr 2024, 00:01:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पदाधिकारी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से बचें: राज ठाकरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 1:01AM | Updated Date: Jan 24 2020 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि पदाधिकारियों को पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए और अच्छे कार्यों के बारे में इस प्लेट फॉर्म पर जानकारी देनी चाहिए। ठाकरे ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया (फेसबुक-ट्वीटर) पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। आप लोग अच्छा काम करो और उसे सोशल मीडिया में डालो।
 
यदि किसी ने भी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखा तो उसे पद से हटा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के जो महत्वपूर्ण विभाग हैं उस पर नजर रखने के लिए हम अपनी पार्टी के अंदर लोगों को नियुक्त करेंगे। पार्टी का झंडा बदलने के संबंध में उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2006 में उन्होंने पार्टी की स्थापना की थी तब से उनके दिमाग में यही झंडा था लेकिन उस समय लोगों ने सलाह दी थी कि झंडे में कई रंग रखे जाय।
 
उन्होंने कहा कि आज जो झंडा आया है उसे लाने के लिए पिछले एक वर्ष से मेरे दिमाग में झंडा बदलने की बात चल रही थी। उल्लेखनीय है कि मनसे ने पार्टी का नया झंडा बनाया है जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के समय की शही मुद्रा को अंकित किया गया है। ठाकरे ने पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा कि पार्टी का नया झंडा पसंद आया कि नहीं। उन्होंने 25 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन शिवाजी पार्क में जनसभा करने की घोषणा की।
 
ठाकरे ने कहा कि झंडे की शाही मुद्रा हमारे लिए प्रेरणा दायक है और यह कोई सामान्य झंडा नहीं है इसलिए इसे कहीं भी फेंक मत देना। उन्होंने कहा कि चुनाव का हमारा अलग झंडा है। चुनाव के समय नया झंडा उपयोग में नहीं लाया जायेगा। उन्होंने कहा,‘‘मैं मराठी के साथ ही हिंदू भी हूँ। जो सच्चे मुसलमान हैं उनका मैं सम्मान भी करता हूँ। जैसे अब्दुल हमीद, जावेद अख्तर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजी अब्दुल कलाम के काम कोई नकार नहीं सकता।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »