29 Mar 2024, 04:46:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र: ठाणे में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 1 की मौत, 2 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 2:21PM | Updated Date: Jan 22 2020 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को विस्फोट हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बदलापुर के एमआईडीसी परिसर में स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद सुबह लगभग नौ बजे विस्फोट हो गया। उस समय फैक्ट्री में कई कर्मी सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे थे। कंपनी का नाम के.जे. रेमेडीज है और दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं। धमाके कारण फिलहाल पता नहीं चला है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »