25 Apr 2024, 02:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

संजय राउत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2020 8:45PM | Updated Date: Jan 16 2020 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्वराज युवा क्रांती संगठन के कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोषले पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के विवादास्पद बयान के खिलाफ गुरुवार को क्रांती चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जय भगवान गोयल की पुस्तक ‘‘आज का शिवाजी नरेन्द्र मोदी’’ के संबंध में संजय राउत द्वारा उदयन राजे भोषले पर दिये गये विवादित बयान के विरोध में स्वराज युवा क्रांती संगठन के कार्यकर्ताओं ने क्रांति चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्री राउत के उदयन राजे भोषले को छत्रपति शिवाजी का वंशज साबित करने के विवादित बयान खिलाफ नारेबाजी की और माफी की मांग की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »