16 Apr 2024, 12:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीबीआरई ने रजत जयंती पर विशेष डाक टिकट किया जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 12:41AM | Updated Date: Oct 24 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सीबीआरई दक्षिण एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में अपनी रजत जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को विशेष स्मारक डाक टिकट का अनावरण किया। दुनिया की चुनिंदा रीयल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म सीबीआरई समूह के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉबर्ट ई. सुलेंटिक ने कंपनी के भारत में 25 वर्ष पूरा करने के उपलक्ष्य में भारत सरकार के डाक विभाग के सहयोग से डाक टिकट का अनावरण करने के बाद कहा कि यह डाक टिकट भारत सरकार के ‘माय स्टैंप’ योजना के तहत जारी करने वाली पहली रीयल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म है।
 
उन्होंने कहा कि यह डाक टिकट पिछले 25 वर्षों में देश में सीबीआरई के आगे बढ़ने, उपलब्धियों और सफलता का प्रतीक है। कंपनी का मुख्यालय लॉस एंजिल्स में है। उन्होंने कहा कि समूह ने स्वयं को भारत और विश्व स्तर पर एक निर्विवाद अग्रणी के रूप में स्थापित किया है और भारत में यह 20 प्रतिशत की दर से विकास कर रही है। सीबीआरई राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति के साथ साथ अपने प्रभावशाली और मजबूत ग्राहक आधार के लिए वैश्विक मान्यता अर्जित कर चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »