19 Apr 2024, 08:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंकजा मुंडे ने चचेरे भाई धनंजय मुंडे के खिलाफ प्रदर्शन किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 2:06AM | Updated Date: Oct 23 2019 2:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी की महिला और बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे ने चचेरे भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता धनंजय मुंडे द्वारा बीड़ जिला में चुनाव प्रचार के दौरान अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आज कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार भाजपा की शहर प्रमुख माधुरी अडवंत के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्रांति चौक में एक हुए और धनंजय मुंडे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। धनजंय मुंडे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वालों में जयकुलकर्णी, साधना सुरडकर, सविता कुल, संध्या काप्से,वर्षा सालुंके एवं अन्य लोग उपस्थित थे। बीड़ जिला के पर्ली विधान सीट से दोनों चुनाव लड़ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »