24 Apr 2024, 21:33:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र चुनाव - एंबुलेंस से वोट डालने पहुंचे 102 साल के हाजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 3:40PM | Updated Date: Oct 21 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोमवार को हुए मतदान में पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती 102 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता हाजी इब्राहिम ने लोकतंत्र की आस्था के पर्व के मौके पर एंबुलेंस से मतदान केंद्र पहुंच वोट डालकर नजीर पेश की।  
 
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जब इब्राहिम ने वोट डालने की जिद की तो अस्पताल की ओर से उन्हें एंबुलेंस मुहैया करायी गयी। पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने भारी मतदान की संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के 77.29 लाख मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों के मतदान में भाग लेने की उम्मीद है। कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र में अहिल्या बाई स्कूल मतदान केंद्र पर 89 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने परिवार के लोगों की मदद से वोट डाला। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख एवं वयोवृद्ध नेता शरद पवार ने मुंबई में अपना वोट डाला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »