29 Mar 2024, 11:50:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवसेना ने एक्ट्रेस दीपाली सईद को दिया विधानसभा का टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 2:47AM | Updated Date: Oct 9 2019 2:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में इन दिनों मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस दीपाली सईद की काफी चर्चा है। इसके पीछे की वजह यह है कि आखरी वक्त में शिवसेना में ज्वाइन किया है। शिवसेना में एं'ट्री के बाद उन्हे विधानसभा चुनाव का टिकट भी मिला। वे मुंब्रा-कलवा से चुनाव लड़ रही है। उनका मुकाबला राकांपा के कद्दावर नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ है। बता दें कि आव्हाड और राकांपा का यह गढ़ माना जाता है। 

हालांकि दीपाली का आव्हाड ने स्वागत किया और कहा- वे मेरी बहन है और चुनाव के बाद मैं मेरी बहन को बाइज्जत उसके ससुराल के लिए विदा करूंगा। सोशल मीडिया के सारे प्लैटफॉर्म पर उनके काफी फॉलोवर हैं। यही नहीं उन्हें इंस्टा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने अदाकारी से मराठी दर्शकों में उनकी खास पहचान है। दीपाली ने मराठी के कई फिल्मों में रोल प्ले किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »