28 Mar 2024, 15:07:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धनंजय मुंडे ने राज ठाकरे का बचाव किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 12:19AM | Updated Date: Aug 20 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
औरंगाबाद। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मिली नोटिस के संबंध में महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी नेता धनंजय मुंडे, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और शिव सेना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ठाकरे ने लोकसभा के चुनाव के समय भाजपा के खिलाफ बोला था जिसके कारण सरकार ठाकरे की आवाज को दबाना चाहती है। औरंगाबाद के पैठण तालुका के बालानगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा शिव स्वराज्य यात्रा के दोबारा शुरू होने  के अवसर पर आज एक जनसभा को मुंडे संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार, सांसद अमोल कोल्हे, सतीश चव्हाण, पूर्व विधायक संजय वाघमारे आदि उपस्थित थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और शिव सेना राकांपा और कांग्रेस के नेताओं को बांटने में लगे हुए हैं। इस तरह की राजनीति पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बबनराव पाचपुते और विजय गावित को पार्टी में शामिल कर किस तरह भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात कहते  हैं इसका जवाब मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मराठवाड़ा वाटर ग्रिड को जोड़ने का वादा किया था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ यदि यह काम हो गया होता तो मराठवाड़ा में सूखे से लोग परेशान नहीं होते।   
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »