28 Mar 2024, 15:33:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र: बस और कंटेनर की भिड़ंत में 14 लोगो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 10:26AM | Updated Date: Aug 19 2019 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के धुले के निमगुल गांव में एक भयानक हादसा हो गया है। यहां बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 14 लोगों की मौत और 35 घायल हो गए हैं। यह घटना रविवार रात को 10.05 बजे घटित हुई। सोमवार को पुलिस ने कहा कि कंटेनर ट्रक विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की बस से टकरा गया।
 
बस औरंगाबाद जा रही थी। घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जिसमें दोनों ड्राइवर भी शामिल हैं। दोनों ने ही घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा कि घायलों को धुले के राज्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »