25 Apr 2024, 09:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मराठवाड़ा में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 4:52PM | Updated Date: Jul 20 2019 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के हिंगोली और जालना में  हुयी बारिश होने एवं बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी। रिपोर्ट के अनुसार हिंगोली में वासमत तालुका के फाटा गांव में खेत में काम करते समय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति की मौत उदा गांव में बारिश के कारण हुयी।
 
मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है जिनमें 50 वर्षीय गयाबाई काकड़े, लोचना काकड़े 16 वर्ष और बाबूराव चव्हाण 62 वर्ष शामिल हैं। जालना के जाफराबाद तालुका में 36 वर्षीय कृषक एकनाथ देवले की बिजली गिरने से मौत हो गयी जबकि जगदेव कदम घायल हो गये। औरंगाबाद, जालना, बीड़ जिले में कल शाम मध्यम बारिश हुयी। इस बारिश से खरीफ की फसल में मदद मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »