मुंबई। कर्नाटक कांग्रेस नेता और मंत्री डी. के. शिवकुमार आशा व्यक्त की कि कांग्रेस-जनता दल (सेक्यूलर) के सभी बागी विधायक पार्टी में लौट आयेंगे और राज्य सरकार इस संकट से उबर जायेगी। उन्हें मुंबई पुलिस ने बुधवार देर रात बेंगलुरु भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शिवकुमार एक मंत्री सहकर्मी और दो विधायक जो बेंगलुरु से यहां आए थे, उन्हें मुंबई हवाई अड्डे से लगभग आठ बजे एक उड़ान से बेंगलुरु वापस भेज दिया है और वे रात दस बजे तक बेंगलुरु पहुंचेंगे। मुंबई पुलिस ने तीन घंटे हिरासत में रखने के बाद उन्हें छोड़ दिया। श्री शिवकुमार ने कहा, ‘‘यह बहुत शर्मनाक है कि भाजपा ने लोकतंत्र में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया है।’’उन्होंने कहा वे बुधवार रात बेंगलुरु लौट आयेंगे ‘‘मेरे दोस्त मुझे मिलने के लिए बुला रहे थे, लेकिन वहां उन्हें रोका गया। पुलिस मुझे बेंगलुरु भेज रही है। मैं यहां कोई कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाना नहीं चाहता।