23 Apr 2024, 18:51:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

टिक टॉक वीडियो बनाते समय चली गोली, युवक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 1:57AM | Updated Date: Jun 15 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदनगर। टिक टॉक एप पर लोग 15 सेकेंड के वीडियो बनाकर रातों रात मशहूर हो रहे हैं। इस टिक टॉक वीडियो के चक्कर में लोगों की जान भी जा रही है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के शिरडी से सामने आया है जहां टिक टॉक वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई है। महाराष्ट्र के शिरडी में टिक टॉक पर वीडियों बनाते समय एक युवक की मौत हो गई। प्रतीक संतोष वाडेकर (19) अपने दोस्त सनी पवार (20), नितिन अशोक वाडेकर के साथ अपने अंकल की तेरहवीं में शामिल होने के लिए आया था। ठहरने के लिए उसने एक होटल में कमरा बुक किया था और उसी कमरे में वह अपने दोस्तों के साथ टिक टॉक वीडियो बना रहा था और उसके हाथ में देसी पिस्तौल थी। वीडियो बनाने के दौरान गलती से गोली चल जाने के कारण प्रतीक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गोली सनी के हाथ से चली है। शूटिंग के दौरान सनी के हाथ ही में ही पिस्तौल था जिससे निकली हुई गोली प्रतीक के सीने में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

भाग गए सभी दोस्त
घटना के बाद प्रतीक के दोस्त सनी और नितिन होटल छोड़कर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो उन्होंने प्रतीक को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सनी और नितिन को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। वहीं टिक टॉक ने इस मामले पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि उसे अपने एक यूजर के निधन का गम है। वहीं कंपनी ने यह भी कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर इस तरह के किसी वीडियो का समर्थन या प्रचार नहीं करती है। वहीं कंपनी ने ऐसे वीडियोज को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट भी कर दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »