19 Apr 2024, 13:41:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रामलला का आर्शिवाद लेने उद्धव ठाकरे 16 जून को फिर जाएंगे अयोध्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 12:25AM | Updated Date: Jun 15 2019 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद रामलला को धन्यवाद कहने अपने सभी 18 सांसदों के साथ अयोध्या आएंगे। शिव सेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे एक बार फिर अयोध्या जाएंगे। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले वे अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अयोध्या गए थे और रामलला के दर्शन किए थे। अब एक बार फिर वे अपने सभी नए चुने गए सांसदों को लेकर अयोध्या जा रहे हैं। शिव सेना प्रमुख 16 जून को अयोध्या जाएंगे। उनकी पार्टी के सारे सांसद और दूसरे नेता 15 जून को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे। पार्टी की ओर से बताया गया है कि उद्धव ठाकरे अपने सांसदों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रशासन से इस बारे में अनुमति मिल गई है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद शिव सेना प्रमुख अब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगी। पिछले सात महीने में यह ठाकरे की दूसरी अयोध्या यात्रा है। इससे पहले वे पिछले साल नवंबर में अयोध्या गए थे। उद्धव ठाकरे की अयोध्या यात्रा से पहले पार्टी नेता संजय राउत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं। राउत ने योगी को ठाकरे की अयोध्या यात्रा के बारे में बताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »