29 Mar 2024, 20:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुख्यात गिरोह एसटी सरकार के 19 सदस्यों के खिलाफ मकोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 12:59AM | Updated Date: May 21 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में इचलकरंजी नगर पालिका के जल आपूर्ति विभाग के अध्यक्ष संजय शंकर तेलनाडे तथा उसका भाई सुनील और पवन कुमार उपध्याय वकील, समेत कुख्यात गिरोह ‘एसटी सरकार’ के 19 सदस्यों के खिलाफ जिला पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर आज बताया है कि पुलिस महानिरीक्षक डाक्टर सुहास वर्के के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया। आरोपी संजय तेलनाडे इचलकरंजी नगरपालिका का सदस्य और जल आपूर्ति कमेटी का अध्यक्ष है। इन पर सलीम हेपर्गी और भारत त्यागी के कथित हत्या का आरोप है। इसके अलावा संजय और उसका भाई मटका किंग राकेश अग्रवाल के साथ मिल कर जिला के कई हिस्सों में जुआ का अड्डा चलाते हैं। पुलिस 19 में से छह सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। तेलनाडे बंधु और अन्य सदस्य फरार हो गये हैं। तेलनाडे के खिलाफ जबरन वसूली का मामला नरेन्द्र सुरेश भोरे ने दर्ज किया था। तेलनाडे ने भोरे और उसकी पत्नी के बीच मतभेदो को सुलझाने के लिए कथितरूप से 25 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस तेलनाडे बंधु, वकील उपध्याय और अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »