29 Mar 2024, 11:53:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस की महिला विधायक ने सरकारी अधिकारी को दी गाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 11:27AM | Updated Date: May 14 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके की कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकूर का सरकारी अधिकारी को गाली देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा दिए गए आदेशों के बाद भी पानी नहीं मिलने के बाद कांग्रेस की विधायक अमरावती में सिंचन विभाग के कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान वह वहां मौजूद अधिकारी पर जमकर बरसी और अपशब्द भी कहे।
 
जिस वक्त ये हंगामा हो रहा था उस वक्त वहां कांग्रेस के विधायक विजय वडेट्टीवर और अतुल लोंढे भी मौजूद थे। वीडियो के ऑडियो को सुनकर ऐसा लग रहा है कि जब कांग्रेस विधायक कार्यालय में समस्या लेकर गयी तो अधिकारी ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया। ये देखकर ठाकूर को गुस्सा आया और उन्होंने अधिकारी को अपशब्द कहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »