18 Apr 2024, 17:16:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मनमुटाव खत्म : भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 3:29PM | Updated Date: Feb 19 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करीब एक साल चली तनातनी के बाद भाजपा और शिवसेना में फिर से दोस्ती हो गई है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों पार्टियों में सीटों पर समझौता हो गया है। भाजपा 25 सीटों पर जबकि शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे की लंबी मुलाकात के बाद इस पर आखिरी मुहर लग गई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कान्फ्रेंस की।
 
सीएम देवेंद्र फणनवीस भी इस दौरान मौजूद रहे और महत्वपूर्ण घोषणा की। 
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की इच्छा पूरी हुई है। भाजपा का सबसे पुराना दोस्त शिवसेना है। हर अच्छे बुरे वक्त में हमारा साथ दिया है। थोड़ा मनमुटाव था, आज इसी जगह पर सारा मनमुटाव खत्म कर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। हमारा गठबंधन 45 सीटें जीतेगा। मोदीजी के नेतृत्व में एनडीए और मजबूत होगा। आशा करता हूं कि आने वाले वक्त में मोदीजी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार देने में कामयाब होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »