29 Mar 2024, 03:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनता के गुस्से की वजह से भाजपा की होगी हार : दिग्विजय सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 10:22AM | Updated Date: Dec 11 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोेपाल। कांग्रेस में राहुल गांधी के सबसे करीबी और बड़े रणनीतिकार मानेजाने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 15 साल बाद राज्य की सत्ता से बाहर होने का कारण उन्होंने जनता की नाराजगी को बताया है। उनका मानना है कि मौजूदा प्रदेश सरकार की नीतियों से राज्य का युवा, किसान और मजदूर का नाखुश हैं। 
 
दिग्विजय सिंह ने कहा, हालांकि कुछ भी अभी कहना जल्दबाजी होगी। कुछ भी स्पष्ट रूप से 12 बजे के बाद कहा जा सकता है। फिलहाल पार्टी को जो बढ़त मिली है वो पोस्टल बैलेट से मिली है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी परिस्थितियां कांग्रेस पार्टी के अनुकूल हैं।
 
दिग्विजय सिंह के 10 साल के कार्यकाल के बाद 15 साल से भाजपा मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबिज है। हालांकि उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ा है लेकिन उनके बेटे और भाई चुनाव मैदान में हैं। एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल बताया जा रहा है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चले।
 
छत्तीसगढ़ में दो चरणों 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ। मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर, राजस्थान एवं तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले गए। इन चुनाव नतीजों पर सभी की नजरें लगी हैं। इनमें से तीन राज्य हिंदी हार्टलैंड के हैं। ये चुनाव नतीजे देश की राजनीति को एक नया दिशा देंगे। 11 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो गया है। चुनाव नतीजों की धमक संसद में भी सुनाई देगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »