28 Mar 2024, 21:48:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

इंदौर : अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर नाबालिग को कराया मुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 5:11PM | Updated Date: Dec 9 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की अपराध शाखा पुलिस ने देवास जिले के कन्नौद थाने क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय बालिका के अपहरण के मामले में आज एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से नाबालिग को मुक्त करा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवास के कन्नौद निवासी शाहिद (22) को इंदौर के चन्दन नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से बालिका को छुड़वाने में सफलता प्राप्त की है।
 
शाहिद ने स्वीकार किया कि वह बालिका को बहला फुसलाकर अहमदाबाद ले गया था। वहा कुछ समय किराए के मकान में गुजारने के बाद पीथमपुर आकर रहने लगा, जिसके बाद पकड़ने कि आशंका के चलते इंदौर के चन्दन नगर में गुपचुप रह रहा था। आरोपी के खिलाफ देवास पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी। इंदौर पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को देवास जिले के कन्नौद थाना पुलिस के सुपर्द कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »