28 Mar 2024, 21:41:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

झूठे वादे कर गुमराह कर रही है कांग्रेस : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 8:46PM | Updated Date: Nov 20 2018 8:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेंवढ़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस द्वारा किसानों की कर्जमाफी के वायदे पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी झूठे वायदे कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। दतिया जिले की सेंवढ़ा विधानसभा के भगुआपुरा गांव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राधेलाल बघेल के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने इसके पहले पंजाब और कर्नाटक के चुनावों में भी ऐसे ही वायदे किए, पर कर्जा माफ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कुछ जगहों पर कर्ज वसूली शुरु हो गई है और कई स्थानों पर किसानों को जेल भी भेजा गया है। उन्होंने इस संदर्भ में कांग्रेस और उसके नेताओं को 'झूठ का शहंशाह' बताया। उन्होंने कहा कि 15 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस नेताओं को अब सिर्फ 'कुर्सी' दिखाई दे रही है, इसलिए वे झूठे वादों का सहारा ले रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सेंवढ़ा क्षेत्र में एक समय रही दस्यु समस्या का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस अंचल समेत पूरे प्रदेश से सूचीबद्ध डकैत खत्म कर दिए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए 'राजा-महाराजा' और 'उद्योगपति' को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 साल बनाम 54 साल का मुकाबला है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 साल पहले क्या हालत थी। अब प्रदेश को समृद्ध बनाना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इसके पहले उन्होंने भांडेर विधानसभा क्षेत्र में भी एक सभा को संबोधित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »